Home » जूता बनाने की फैक्टरी में भीषण आगजनी, दमकल की 12 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
दिल्ली-एनसीआर

जूता बनाने की फैक्टरी में भीषण आगजनी, दमकल की 12 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र के ए ब्लॉक में शुक्रवार सुबह जूता बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।  दमकल विभाग के मुताबिक आग 7.45 बजे लगी है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार यह फैक्ट्री जूते-चप्पल बनाने का काम करती है और घटना के समय यहां कई मजदूर काम कर रहे थे। आग तेजी से फैलती जा रही थी, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती थी। हालांकि, समय रहते सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के साथ आग को नियंत्रित करने की कोशिश की और आसपास की फैक्ट्रियों को भी सुरक्षित रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए।

Search

Archives