Home » स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली-एनसीआर

स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक संभावित आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया गया।

जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए स्पेशल स्टाफ को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में एसीपी ऑप्स पवन कुमार की निगरानी में इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम में एसआई अमन, हेड कांस्टेबल विनीत, विशाल, नरेश और कांस्टेबल सनोज शामिल थे, जो लगातार जमीनी और डिजिटल स्तर पर निगरानी कर रहे थे।

Search

Archives