Home » इजरायली हेरॉन एमके 2 से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत, इजरायल के साथ डील डन, कांपेंगे दुश्मन
दिल्ली-एनसीआर

इजरायली हेरॉन एमके 2 से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत, इजरायल के साथ डील डन, कांपेंगे दुश्मन

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर में ‘हेरॉन एमके-2’ के सफल इस्तेमाल के बाद भारत ने अपनी रक्षा क्षमताओं में वृद्धि के लिए सेटेलाइट-लिंक्ड इन ड्रोन विमानों की अतिरिक्त खेप की खरीद के लिए इजरायल के साथ आपातकालीन प्रविधानों के तहत एक करार पर हस्ताक्षर किए हैं।

इजरायली रक्षा उद्योग से जुड़े एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आइएआइ) के एक अधिकारी ने बताया कि हेरान एमके-2 ड्रोन भारतीय थलसेना व वायुसेना के पास पहले से हैं और अब इन्हें नौसेना में भी शामिल किया जाएगा।

अधिकारी के मुताबिक, सितंबर में रक्षा मंत्रालय ने 87 एमएएलई ड्रोन की खरीद के लिए आरएफपी (प्रस्ताव के लिए अनुरोध) जारी किया था, जिसमें ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम पर ध्यान केंद्रित किया गया था। अधिकारी ने कहा, ‘हमारे लिए भारत एक प्रमुख ग्राहक है। हमारी साझेदारी तीन दशकों और कई पीढ़ियों से चली आ रही है।”

Search

Archives