Home » करोल बाग के विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची
दिल्ली-एनसीआर

करोल बाग के विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

नई दिल्ली। करोल बाग के विशाल मेगा मार्ट शोरूम में शुक्रवार रात आग लगने की घटना सामने आई। चार मंजिला इमारत में स्थित इस शोरूम में कपड़े और किराने का सामान बिकता है।

विशाल मेगा मार्ग में आग की सूचना मिलते ही छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया है। एक व्यक्ति के लापता होने की आशंका के बीच बचाव कार्य जारी है। कोई हताहत नहीं हुआ। यह शोरूम पदम सिंह रोड पर दूसरी मंजिल पर स्थित है।

Search

Archives