Home » पार्किंग को लेकर बाप-बेटे पर चली गोली
दिल्ली-एनसीआर

पार्किंग को लेकर बाप-बेटे पर चली गोली

नई दिल्ली। भजनपुरा थाना क्षेत्रांतर्गत पार्किंग को लेकर गोली चलने का मामला सामने आया है। मामले में बाप-बेटे दोनां घायल हो गए हैं जिनका इलाज जारी है। घटना के बारे में पीड़ित के बेटे सौरभ अग्रवाल ने बताया कि मेरे पिता और भाई कल रात जब शादी समारोह से घर लौटे तब पार्किंग में एक गाड़ी खड़ी हुई थी जिसने रास्ता रोका हुआ था। सौरभ अग्रवाल ने आगे बताया कि उन्होंने कार मालिक से वाहन हटाने का आग्रह किया लेकिन उसने गाड़ी हटाने के बजाय उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। 10-15 लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने मेरे पिता और भाई पर पिस्टल से हमला किया जिसमें पिता और भाई घायल हुए हैं। दिल्ली के यमुना विहार इलाके में यह घटना घटित हुई है। फिलहालए दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। भजनपुरा थाना में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज भी किया जा चुका है। हालांकि इसमें सांप्रदायिक एंगल भी जोड़ने की कोशिश की जा रही है। लेकिन पुलिस ने इससे साफ तौर पर इंकार किया है।

Search

Archives