Home » दिल्ली-एनसीआर में भूकंप का झटका, जानमाल का नुकसान नहीं
दिल्ली-एनसीआर देश

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप का झटका, जानमाल का नुकसान नहीं

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप की बड़ी खबर सामने आ रही है। भूकंप का झटका बुधवार की दोपहर को महसूस किया गया है। राहत की बात है कि जान-माल के नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि भूंकप का केंद्र नेपाल में था। इससे पहले बुधवार दोपहर डेढ़ बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 143 किमी दूर जमीन के 10 किमी अंदर था। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। नेपाल के बाजुरा में बुधवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई। ज्ञात हो कि हाल ही में नेपाल में 5.8 की तीव्रता का भूकंप आया था। इससे तीन मकान ढह गए थे।

Search

Archives