Home » अलर्ट : दिल्ली-NCR, हरियाणा-राजस्थान में अगले दो घंटे में बरसेंगे बादल, चलेंगी तेज हवाएं
दिल्ली-एनसीआर

अलर्ट : दिल्ली-NCR, हरियाणा-राजस्थान में अगले दो घंटे में बरसेंगे बादल, चलेंगी तेज हवाएं

नई दिल्ली।  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार शाम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, अगले दो घंटे के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इन इलाकों में बारिश के आसार :  मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के द्वारका, पालम और आईजीआई एयरपोर्ट क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।

हरियाणा और राजस्थान में भी गिर सकती हैं राहत की बूंदें :  वहीं, हरियाणा के रेवाड़ी तथा राजस्थान के खैरथल और कोटपूतली क्षेत्रों में अगले दो घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, हल्के गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने की ये अपील:  मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। तेज हवाओं और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।

Search

Archives