Home » आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश के बाद जलभराव का संकट
दिल्ली-एनसीआर देश

आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश के बाद जलभराव का संकट

दिल्ली-यूपी में अगले कुछ घंटों में बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून की पहली भारी बारिश ने ही आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, जहां अंधेरी वेस्ट में डी.एन. नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक विशाल पेड़ उखड़ने से सड़क पर खड़ी बस और कई संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही मुंबई के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स सहित कई निचले इलाकों में भारी जलभराव के कारण सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं और स्थानीय प्रशासन लगातार पानी निकालने के काम में जुटा हुआ है।

दूसरी तरफ, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर और पूर्वी भारत के राज्यों के लिए भी बड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि मानसून अब दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटों में धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ मानसूनी बौछारें पड़ने की संभावना जताई है, जिससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हापुड़ और दिल्ली में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ मध्यम तूफान (हवा की गति 40- 60 किमी प्रति घंटे) और झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है।

Search