Home » नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से सस्पेंड
दिल्ली-एनसीआर

नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से सस्पेंड

एयर इंडिया ने दिल्ली-फुकेट फ़्लाइट के पायलट-इन-कमांड को एक साइकोएक्टिव पदार्थ (नशीले पदार्थ) के टेस्ट में पॉज़िटिव पाए जाने के बाद नौकरी से निकाल दिया था। इसके लगभग एक महीने बाद, ज़्यूरिख़ एयरपोर्ट पर अल्कोहल टेस्ट के बाद एयर इंडिया के एक और को-पायलट को सस्पेंड कर दिया गया है।

एयरपोर्ट अधिकारियों को शक हुआ कि को-पायलट ने शराब पी रखी है, इसलिए 6 सितंबर को उन्हें दिल्ली जाने वाली फ़्लाइट उड़ाने से रोक दिया गया। एयर इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक, पहली स्क्रीनिंग में वे पॉज़िटिव पाए गए, जबकि फ़ॉलो-अप टेस्ट का नतीजा अभी आना बाकी है।

Search