Home » रायपुर में ट्रेन के सामने कूदा युवक, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, गंभीर रूप से हुआ घायल
छत्तीसगढ़

रायपुर में ट्रेन के सामने कूदा युवक, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, गंभीर रूप से हुआ घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर में खमतराई रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को सुबह-सुबह युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। साउथ-बिहार एक्सप्रेस की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

ट्रेन का परिचालन हुआ प्रभावित

जानकारी के मुताबिक, आरा से दुर्ग के बीच चलने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस आज सुबह जब श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी, इसी बीच युवक ने ट्रेन के आगे कथित तौर पर छलांग लगा दी। हादसे में युवक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई है। घटना के बाद लोटो पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया है, जिससे करीब 15 मिनट से ज्यादा वक्त तक परिचालन प्रभावित हुआ है।

खमतराई पुलिस और रेलवे अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई है। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को रेलवे ट्रैक से दूर लाकर अस्पताल भेजने की व्यवस्था में लगे रहे। फिलहाल युवक की पहचान और ट्रेन के सामने कूदने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Search

Archives