नारायणपुर। जगदलपुर के नारायणपुर जिले में पूर्व थाना प्रभारी पर बीमा का पैसा दिलाने के नाम पर कमीशन लेने का आरोप लगा था। नए पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल ने इस मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सिद्ध होने पर पूर्व थाना प्रभारी को जेल दाखिल कराया गया है।
इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। नारायणपुर के पूर्व थाना प्रभारी सुरेश चंद यादव पर यह आरोप था। मामला सैलरी योजना बीमा से जुड़ा हुआ है। प्रार्थी ने बीमा का दावा दिलाने के एवज में कमीशन मांगने की शिकायत की थी।
नारायणपुर कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की। धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान निरीक्षक सुरेश चंद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में एक अधिवक्ता को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज हुआ है।







