मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। रेस्क्यू के बाद मनेन्द्रगढ़ के भरतपुर ब्लॉक के च्युल गांव में एक भालू ने जमकर उत्पात मचाया। वन विभाग की टीम ने इस भालू को कुएं से रेस्क्यू किया था। बाहर आते ही भालू ने गांव में लोगों पर हमला कर दिया।
हमले और घायलों की स्थिति : वन विभाग द्वारा कुएं से निकाले जाने के बाद भालू आक्रामक हो गया। उसने गांव में घुसकर लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। एक महिला और एक छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। छात्र की हालत गंभीर है। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
ग्रामीणों में आक्रोश : इस घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी गुस्सा है। उनका आरोप है कि रेस्क्यू के बाद सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं किए गए। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।







