Home » बीच सड़क पर महिला ने कर दी पति की प्रेमिका की धुनाई, लगाया ये आरोप…
छत्तीसगढ़

बीच सड़क पर महिला ने कर दी पति की प्रेमिका की धुनाई, लगाया ये आरोप…

जगदलपुर। शादीशुदा महिला ने अपने पति की प्रेमिका की सरेराह पिटाई कर दी। इस मारपीट की घटना के दौरान मुख्य मार्ग पर जाम जाम लग गया। लोगों के द्वारा दोनों महिलाओं को छुड़ाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन महिला नहीं मानी। लिहाजा घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को जमकर फटकार लगाने के बाद थाना ले आई। मारपीट की इस घटना का मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो भी बनाया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मारपीट का यह पूरा मामला जगदलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रविवार को लाला जगदलपुरिया ग्रंथालय के सामने ये घटना घटित हुई। दोपहर के वक्त ये दोनों महिलाओं का आमना-सामना हो गया। जिसके बाद किसी बात को लेकर पहले तो महिलाओं के बीच विवाद शुरू हुआ। इसके बाद शादीशुदा महिला ने दूसरी महिला का बाल पकड़कर सरेराह उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान महिला द्वारा उसके पति को छीनने और बच्चे को मारने की कोशिश करने का आरोप प्रेमिका पर लगाया। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Search

Archives