Home » उरगा-कुदमुरा मुख्य मार्ग में ट्रक और टेम्पो की भिड़ंत… ट्रक सड़क से उतरकर पलटा
छत्तीसगढ़

उरगा-कुदमुरा मुख्य मार्ग में ट्रक और टेम्पो की भिड़ंत… ट्रक सड़क से उतरकर पलटा

टेम्पो का सामान सड़क पर बिखर गया

कोरबा। जिले के उरगा-कुदमुरा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां ट्रक और टेम्पो की टक्कर के बाद ट्रक सड़क से उतरकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक वाहन के नीचे दब गया। वहीं चचिया बाजार के लिए निकले टेम्पो का सामान सड़क पर बिखर गया।

जानकारी के अनुसार यह घटना उरगा-कुदमुरा मार्ग के दवन नाला के समीप हुई है। बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक और टेम्पो के बीच टक्कर हो गई। जिससे मार्ग में अफरा तफरी मच गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। सड़क पर बिखरे सामान को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

Search