Home » जिले का ऐसा गांव जहां मोबाईल का नेटवर्क नहीं… संपर्क करने के लिए जाना पड़ता है 3 कि.मी. दूर
छत्तीसगढ़

जिले का ऐसा गांव जहां मोबाईल का नेटवर्क नहीं… संपर्क करने के लिए जाना पड़ता है 3 कि.मी. दूर

ग्रामीणों को हो रही है परेशानी, ऑनलाईन कार्य ठप ,

कोरबा। जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर जिला एक ऐसा भी गांव है, जहां आज भी मोबाइल का नेटवर्क नहीं मिल रहा है। कॉल करने के लिए ग्रामीणों को 3 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत तुमान मेंनगड़ी जाना पड़ता है। इसके बाद नेटवर्क की तलाश करनी होती है। वैसे इस आधुनिक युग में जिले के कई ऐसे गांव है, जो इस महत्वपूर्ण सुविधा से नहीं जुड़ सकें हैं।

इधर मोबाईल कंपनियां गांव-गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचाने का दावा कर रही है, लेकिन इस गांव में कंपनियों का दावा महज एक सपने जैसा साबित हो रहा है। इस गांव में नेटवर्क नहीं रहने के कारण मनरेगा में काम कर रहे मजदूरों का ऑनलाइन कार्य नहीं होने के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य खराब हो जाने पर मजदूरों को समय पर पैसा भी नहीं मिल पा रहा है। पहाड़ी इलाका होने के कारण दूर-दूर तक मोबाइल टावर नजर नहीं आता। गांव के ग्रामीणों को अगर किसी रिश्तेदार या बाहर पढ़ रहे अपने बच्चों से दिन में बात करनी होती है तो वह गांव से तीन किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, तब उनकी बात हो पाती है, वही ग्रामीणों को आवश्यक कार्य होने पर पहाड़ के नीचे ग्राम रावा आना पड़ता है। गांव में मोबाईल नेटवर्क नहीं होने से समझा जा सकता है कि इस आधुनिक युग में उनकी मनोदशा क्या होगी।

Search

Archives