Home » ट्रैक्टर खेत में अनियंत्रित होकर पलटा, 2 बच्चों की दबकर मौत, 3 गंभीर, गांव में छाया मातम
छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर खेत में अनियंत्रित होकर पलटा, 2 बच्चों की दबकर मौत, 3 गंभीर, गांव में छाया मातम

बस्तर। जिले के कावडगांव में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं 3 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भानपुरी सिविल अस्पताल लाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया हैं। भानपुरी थाने से मिली जानकारी के अनुसार मृतक और घायल सभी लोग किसान सुकरू के परिवार के हैं। सभी ट्रैक्टर लेकर खेत की ओर गए हुए थे। कार्य के दौरान अचानक ट्रैक्टर अंनियंत्रित होकर पलट गया। दो बच्चों की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्चों की उम्र 6 और 7 वर्ष है।

Search

Archives