Home » पड़ोसी के घर से ही लाखों के गहने और नगदी की चोरी को दिया अंजाम, स्कूटी खरीदा और पकड़ा गया
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा

पड़ोसी के घर से ही लाखों के गहने और नगदी की चोरी को दिया अंजाम, स्कूटी खरीदा और पकड़ा गया

चांपा-जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले में एक ऐसा चौकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक चोर ने अपने ही पड़ोसी के घर से लाखों के गहनों व नगदी की चोरी कर ली। जब उसने चोरी के पैसों से नई स्कूटी खरीदा तो वह पुलिस के निशाने पर आ गया। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। मकान से सोने-चांदी के गहनों सहित  डेढ़ लाख की चोरी हुई थी। पुलिस ने आरोपी से 87 ग्राम सोना, 330 ग्राम चांदी के गहने और स्कूटी सहित 6.35 लाख का सामान बरामद किया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने बताया कि रानीपारा सिवनी निवासी राधेलाल बरेठ ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि विगत 29 मार्च की शाम करीब 7.30 बजे घर में ताला लगाकर खाना खाने के लिए ढाबा गया था। बच्चो को लेकर उसकी पत्नी इलाज कराने चांपा हॉस्पिटल गई हुई थी। रात करीब 10.30 बजे जब घर लौटे तो देखा कि दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी और तिजोरी से सोने-चांदी के जेवर और करीब 1.50 लाख रुपये चोरी हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच सूचना मिली कि महेश बरेठ ने नई स्कूटी खरीदा है और उसका हाव-भाव संदिग्ध हैं। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महेश ने पुलिस को बताया कि उसने राधेलाल के घर में चोरी की है। दोनों का घर 100 मीटर की दूरी पर है। पुलिस ने आरोपी महेश के पास से चोरी के 87 ग्राम सोना और 330 ग्राम चांदी, 5.35 लाख  रुपये और एक लाख रुपये में खरीदी गई स्कूटी जब्त कर लिया है।

Search

Archives