Home » पिकअप की चोरी कर भाग रहा था आदतन बदमाश, खंभे से टकराकर हो गई मौत
छत्तीसगढ़

पिकअप की चोरी कर भाग रहा था आदतन बदमाश, खंभे से टकराकर हो गई मौत

जशपुर। एक व्यापारी ने अपने घर के सामने पिकअप वाहन को खड़ी किया था। क्षेत्र का आदतन बदमाश पिकअप को लेकर भाग रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर प्रवेश द्वार के खंभे से टकरा गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जशपुर नगर निरीक्षक रवि तिवारी को घटना की सूचना मिली। उन्होंने तत्काल पेट्रोलिंग पुलिस के साथ राहत और बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन के भीतर फंसे हुए चालक को निकालने के लिए पुलिस ने घंटों तक मशक्कत की। इसके बाद शव को बाहर निकाला जा सका। इस दौरान पुलिस ने मदद करने वाले मो. रिजवान समेत अन्य लोगों के प्रति आभार भी जताया गया। जशपुर कोतवाली निरीक्षक रवि तिवारी ने बताया कि वाहन चोरी कर भागने वाला आरोपी शिवम गुप्ता आदतन बदमाश था। इसके पूर्व भी उसके विरुद्ध कई अपराध दर्ज हैं। मामले में पुलिस ने मृतक के विरुद्ध वाहन चोरी और दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives