Home » तीर से किया भालू का शिकार, 2 आरोपी गिरफ्तार, शव बरामद
छत्तीसगढ़

तीर से किया भालू का शिकार, 2 आरोपी गिरफ्तार, शव बरामद

कांकेर। वन विभाग की टीम ने दुधावा क्षेत्र के जंगल में भालू शावक का शिकार करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से शावक का शव बरामद कर लिया गया है। मामला नरहरपुर थाना अंतर्गत दुधावा चौकी क्षेत्र में सामने आया है।दुधावा में दो लोगों ने जंगल में तीर से भालू का शिकार किया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने शिकारियों के गांव में छापामार कार्रवाई कर भालू शावक के शव को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि 7 से 8 माह के भालू शावक का शिकार किया गया है। जानकारी के अनुसार जब शिकारी जंगल से भालू का शिकार कर शव अपने साथ लेकर जा रहे थे, तभी ड्यूटी पर तैनात वन रक्षकों की नजर उन पर पड़ी। वन रक्षकों को देख आरोपी मौके से भाग निकले। जंगल में शिकार की जानकारी विभाग तक मिलते ही जांच शुरू की गई। जानकारी मिली कि धमतरी जिले के ग्राम कोरमुड़ निवासी तिजु और तिहारु ने भालू का शिकार किया और शव को अपने साथ घर ले गए। वन विभाग की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। भालू के शव को भी आरोपियों के घर से बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे कमार जाति के लोग है। शिकार करना उनकी पुरानी परंपरा है। वन विभाग ने भालू के शव का पोस्टमार्टम कराकर विधिवत अंतिम संस्कार कर दिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल करा दिया गया है।

Search

Archives