Home » महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म… आरोपी को डभरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म… आरोपी को डभरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती-डभरा। शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को डभरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम खरकेना निवासी संदीप दास महंत ने शादी करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। महिला कीक रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 193/2025 धारा 376 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दौरान आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबिर तैनात किया गया था। आरोपी संदीप दास महंत बिलासपुर रेलवे स्टेशन में बाहर जाने वाला था। इसकी सूचना पर थाना प्रभारी डभरा के द्वारा विशेष टीम गठित कर रवाना किया गया। आरोपी कोघेराबंदी कर पकड़ा लिया गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी संदीप दास महंत पिता रूपदास महंत उम्र 34 साल ग्राम खरकेना थाना डभरा को 01.08.2025 को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमल किशोर महतो, के नेतृत्व मे सहायक उप निरीक्षक एचएन ताम्रकार, आर. मिरिश साहू, शिव यादव का विशेष योगदान रहा।

Search

Archives