Home » दुकान में सेंधमारी : सीसीटीवी में कैद हुई चोरी, मस्तूरी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

दुकान में सेंधमारी : सीसीटीवी में कैद हुई चोरी, मस्तूरी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मस्तूरी। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गतौरा में बीती रात एक जनरल स्टोर एवं मोबाईल दुकान में चोरी की घटना सामने आई है।

प्रार्थी प्रफुल राठौर निवासी ग्राम गतौरा जोकि जनरल स्टोर व मोबाईल दुकान संचालित करता है, ने मस्तूरी थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी ने बताया कि 1 जून की रात 8.30 बजे दुकान बंद कर बिलासपुर गया था। रात्रि 10.30 बजे वह अपने घर लौट आया और सो गया। अगले दिन सुबह करीब 7.15 बजे ज बवह अपनी दुकान पहुंचा, तो उसने देखा कि दुकान के बगल की छत का टुकड़ा नीचे गिरा हुआ है। दुकान खोलने पर अंदर का नजारा देखकर वह हैरान रह गया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के वायर कटे हुए थे और छत से लगे पथरे को हटाकर भीतर प्रवेश किया गया था। दुकान से कुल 7 नग मोबाईल, 1 स्पीकर, एक ब्लूटूथ स्पीकर, एक वाई फाई बॉक्स, एक हाफ चड्डा जिसकी कीमत करीब 18 हजार बताई गई। गल्ल में रखे लगभग 3 हजार नगद चोरी हो गए थे।

कुल चोरी का आंकलन लगभग 21 हजार बताया गया। प्रफुल राठौर ने जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें गांव का ही निवासी राजा गोड़ दुकान में चोरी करते हुए स्पष्ट रूप से नजर आया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजा गोड़ के खिलाफ धारा 305, 331 भादवि के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मस्तूरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Search

Archives