Home » आईआईटी-जे एडवांस में मोहि सुल्तानिया की शानदार सफलता, कोरबा का बढ़ाया मान
छत्तीसगढ़

आईआईटी-जे एडवांस में मोहि सुल्तानिया की शानदार सफलता, कोरबा का बढ़ाया मान

आईआईटी-जे एडवांस में 6145वीं रैंक हासिल

कोरबा। जिले के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखने वाली मोहि सुल्तानिया ने आईआईटी-जे एडवांस परीक्षा में 6145वीं रैंक हासिल कर कोरबा जिले का नाम रोशन किया है। मोहि सुल्तानिया, रोहिणी निशा सुल्तानिया की पुत्री हैं, जो श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा की पूर्व अध्यक्ष हैं और स्वर्गीय अश्वनी सुल्तानिया की पोती हैं।

शिक्षा की यात्रा

मोहि सुल्तानिया ने अपनी शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल जमीपाली-एनटीपीसी से प्राप्त की। वह हमेशा से ही पढ़ाई में श्रेष्ठ रही हैं और कक्षा 10वीं में जिला टॉपर रहीं। इसी तरह, कक्षा 12वीं में भी उन्होंने साइंस (पीसीएम) में कोरबा, अंबिकापुर, जांजगीर-चांपा और सक्ति जिले में टॉपर रहीं।

कोचिंग और तैयारी

मोहि सुल्तानिया ने अपनी कोचिंग कोटा एलेन कोचिंग इंस्टीट्यूट से की। उन्होंने बताया कि उन्होंने दिन में लगभग 10 घंटे पढ़ाई की और मोबाइल, टीवी से दूर रहीं। उन्होंने अपने गुरुजनों, परिजनों और मित्रगणों के सहयोग और आशीर्वाद को अपनी सफलता का श्रेय दिया है।

बधाइयों का तांता

मोहि सुल्तानिया को उनकी सफलता पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। अंचल के लोगों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Search

Archives