Home » चरित्र शंका में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या… आरोपी पति खुद पहुंचा थाने
छत्तीसगढ़

चरित्र शंका में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या… आरोपी पति खुद पहुंचा थाने

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम रिस्दा में मंगलवार दोपहर एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। पत्नी के चरित्र पर संदेह करने वाले पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी स्वयं थाना पहुंचा और पुलिस को वारदात की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार ग्राम रिस्दा बस्तीपारा निवासी जीवन नोरगे (65) ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अपनी पत्नी सरस्वती नोरगे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में सरस्वती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे के भीतर मृतका का शव मुंह के बल पड़ा मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। कमरे में खून बिखरा हुआ था। वहीं पास टूटी चूड़ियां और खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनां को सौंप दिया गया। आरोपी जीवन नोरगे के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

Search

Archives