Home » फांसी के फंदे पर लटका मिला लेखापाल का शव, एसडीएम कार्यालय में था पदस्थ
छत्तीसगढ़

फांसी के फंदे पर लटका मिला लेखापाल का शव, एसडीएम कार्यालय में था पदस्थ

कांकेर। कांकेर जिले से बड़ी खबर है। यहां अंतागढ़ में लेखापाल का शव फांसी के फंदे में लटका मिला है। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह मामला अंतागढ़ थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार अंतागढ़ थाना क्षेत्र के आरएस कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहने वाले लेखापाल अकलेश्वर सोनवानी का शव  शुक्रवार देर शाम फांसी के फंदे में लटका मिलां मृतक अंतागढ़ एसडीएम ऑफिस में लेखापाल के पद पर कार्यरत था। शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि लेखापाल 22 अक्टूबर से ड्यूटी पर नहीं जा रहा था। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Search

Archives