Home » नर्सिंग छात्रा को जबरदस्ती ले गए झाड़ियों के बीच, शारीरिक संबंध के लिए बनाया दबाव, 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
छत्तीसगढ़

नर्सिंग छात्रा को जबरदस्ती ले गए झाड़ियों के बीच, शारीरिक संबंध के लिए बनाया दबाव, 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

बिलासपुर। नर्सिंग कॉलेज की छात्रा को जबरदस्ती झाड़ियों के बीच ले जाकर शारीरिक संबंध में लिए दबाव बनाने वाले 4 आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा एक बड़ी घटना का शिकार होने से बच गई।  मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित नर्सिंग छात्रा अपने दोस्त के साथ अपनी सहेली से मिलने शासकीय नर्सिंग हॉस्टल लगरा जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में 4 युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और छात्रा से अश्लील बातें करते हुए उसे झाड़ियों की ओर ले गए और शारीरिक संबंध के लिए दबाव बनाने लगे। छात्रा और उसके दोस्त से पैसे भी लूट लिए। पीड़िता के दोस्त ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल घटना की जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी। इसकी भनक लगते ही सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने तत्काल आरोपियों की पहचान कार्रवाई में जुट गई। थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह और उनकी टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों का सुराग जुटाना शुरू किया। घटना के कुछ ही घंटे बाद सभी चारो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। मामले में एक नाबालिग सहित पुलिस ने 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में भरत केवट, अजय पटेल, छत लाल केवट और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस के गिरफ्त में आने के बाद आरोपियों का जुलूस निकालकर न्यायालय में पेश किया गया।

Search

Archives