अंतागढ़। सुकमा में जहां 3 जवान नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गये वहीं कांकेर के अंतागढ़ में छुट्टी में घर आए आर्मी जवान पर नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सरेबाजार हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। जवान का नाम मोतीलाल आंचला था जो असम में पदस्थ था।
जानकारी के मुताबिक बड़ेतेवड़ा गांव का रहने वाला जवान मोतीलाल गांव के बाजार में घूम रहा था, तभी नक्सलियों ने सिर पर दो गोलियां मार दी। आनन-फानन में जवान को लेकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना अंतागढ़ के आमाबेड़ा की है। परिजनों के मुताबिक जवान मोतीलाल उसेली गांव के मेला में शामिल होने के लिए आया था। इस दौरान स्माल एक्शन टीम के दो सदस्य पहुंचे और सिर के पीछे से दो से तीन गोलियां जवान को मार दी। गोली लगने के बाद जवान वहीं जमीन पर गिर पड़ा। जवान मोतीलाल असम में पदस्थ था। छुट्टी लेकर वह अपने गृह ग्राम बड़ेतेवड़ा आया हुआ था । मृतक जवान आर्मी में कास्टेबल के पद पर तैनात था।







