Home » गणित का प्रश्न नहीं हल कर पाया छात्र तो शिक्षक ने छात्राओं से पिटावाया, सूज गए गाल, कान में कम सुनाई देने लगा
छत्तीसगढ़

गणित का प्रश्न नहीं हल कर पाया छात्र तो शिक्षक ने छात्राओं से पिटावाया, सूज गए गाल, कान में कम सुनाई देने लगा

बलरामपुर। स्कूल में अगर विद्यार्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देते हैं तो शिक्षक उन्हें सजा देते हैं, लेकिन सजा एक दायरे तक सीमित रहती है। इसके उल्टे एक स्कूल में शिक्षक ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जोकि चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला जिले के राजपुर में सामने आया है। एक छात्र गणित का सवाल हल नहीं कर पाया, तो शिक्षक ने क्लास में पढ़ रहीं 25-30 छात्राओं से उसके गाल पर ताबड़तोड़ चाटे पड़वाये, जिससे बच्चे का गाल सूज गया। छात्र के कान में भी चोट आई है। जिससे उसे सुनाई देना बंद हो गया। बताया जा रहा है कि छात्र कक्षा 8वीं में पढ़ता है। बच्चे के पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके अलावा कलेक्टर, ड़ीईओ, बीईओ को भी इसकी शिकायत की है। घटना की खबर लगते ही तत्काल विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए पीड़ित से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। जानकारी मिलने पर बलरामपुर चाइल्ड लाइन के मेंबर पावन कुमार रजक पीड़ित के घर पहुंचे।ग्राम पंचायत झींगों में संचालित निर्मला बालक पूर्व माध्यमिक शाला संचालित है। यहां कक्षा आठवीं में अध्ययनरत झींगों निवासी विशाल प्रजापति को बुधवार के दिन स्कूल में गणित का एक सवाल शिक्षक ने दिया था। छात्र सवाल नहीं बना पाया तो शिक्षक पंकज ने छात्र को उसी के क्लास में पढ़ने वाली 25 से 30 लड़कियों से पिटवा दिया। लड़कियों ने छात्र के गाल पर चांटे बरसा दिए, जिससे उसका गाल सूज गया है। कान में चोट लगने के कारण उसे कम सुनाई देने लगा है। गुरुवार को छात्र के पिता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में बेटे का इलाज कराया। चोट ज्यादा होने कारण डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। इस पूरे मामले में पीड़ित छात्र के पिता ने स्कूल प्रबंधन, शिक्षा विभाग एवं पुलिस सहित कलेक्टर से शिकायत की। मामले में शुक्रवार को चाइल्ड लाइन के मेंबर पावन कुमार रजक ने मामले की जांच करने पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि डिसीपीओ के माध्यम से जानकारी मिली थी। इसके आधार पर जांच की जा रही है। जांच में घटना सत्य पाई गई है।जांच रिपोर्ट विभागीय अधिकारी को सौंपेंगे और उनसे अपील करेंगे कि मामले में उचित कार्यवाही कर उस शिक्षक को बर्खास्त करते हुए स्कूल की मान्यता रद्द किया जाए। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव, पूर्व सरपंच विनय भगत, रिटायर्ड शिक्षक राजाराम गुप्ता, राजेन्द्र जायसवाल, सुरेंद्र जायसवाल, कविता गुप्ता सुघर साय सहित अन्य लोग मौके पर उपस्थित थे।

Search

Archives