रतनपुर। खूंटाघाट बांध में स्टैंड कर्मी को चाकू मारकर फरार होने वाले दोनों आरापियों को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार धीरज कश्यप् 4 अक्टूबर को साइकिल स्टैंड में अपनी ड्यूटी कर रहा था। उसी समय खूंटाघाट बांध स्टैंड में खड़ी बाइक को लेकर जाने के लिए विकास नगर चकरभाठा निवासी किशोर सारथी और अमन रजक पहुंचे। जां वहां खड़ी गाड़ी को ले जाने लगे। स्टैंड कर्मी धीरज ने उन्हें रोका और पर्ची की मांग की। इस पर गुस्से में आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। प्रार्थी की आवाज सुनकर वहां दुकान में मौजूद लोग पहुंचे। जिसे देख युवक मौके से भाग निकले। स्टैंड कर्मी धीरज कश्यप को गंभीर हालत में सिम्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत रतनपुर थाना में दर्ज कराई गई थी। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपियों को उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।







