Home » तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर
कोरबा छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

कोरबा। जिले के उरगा-हाटी मार्ग पर एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने डायल 112 को इसकी सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम रहीम टोप्पो है, जोकि जशपुर का रहने वाला है, वहीं दूसरे युवक को सूचना मिलने के मौके पर पहुंची पुलिस ने कोरबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

Search

Archives