Home » आकाशीय बिजली का कहर, दस बकरियों की हुई मौत
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

आकाशीय बिजली का कहर, दस बकरियों की हुई मौत

तखतपुर। विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में विगत शाम आकाशीय बिजली गिरने से दस बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। चरवाहे ने मामले की रिपोर्ट तखतपुर थाने में दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि तखतपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चनाडोंगरी निवासी हरिशंकर कौशिक पिता जुठेल राम कौशिक उम्र 18 वर्ष रोज की तरह गांव के नजदीक खम्हरिया खार में अपनी बकरियों को चराने ले गया था। जहां बारिश के कारण चरवाहा शिवशंकर कौशिक सनत मंडल के कृषि फार्म में चला गया। चरवाहा ने बताया कि दोपहर तीन से चार बजे के बीच आकाशीय बिजली गिरने से वहां दस बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी रिपोर्ट तखतपुर थाने में दर्ज करा दी है।

Search

Archives