Home » पुल के उपर चलती स्कूटी में लगी अचानक आग, बाल-बाल बचा चालक, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ • बिलासपुर

पुल के उपर चलती स्कूटी में लगी अचानक आग, बाल-बाल बचा चालक, मचा हड़कंप

बिलासपुर। नेहरू चौक से महामाया चौक को जोड़ने वाली इंद्रावती सेतु के उपर विगत शाम करीब 6.30 बजे चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। हादसे को देख सड़क से गुजरने वालों के बीच हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि चलती हुई मेस्ट्रो वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गई। चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। वाहन मालिक ने बताया कि सरकंडा से नेहरू चौक किसी काम से जा रहा था। अचानक चाबी लगाने वाली जगह पर शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते पूरी गाड़ी धूं धूंकर जल गई। कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी राख हो गई। गाड़ी का ढांचा ही शेष रह गया। इस दौरान पुल के उपर आवागमन बाधित हो गया।

Search