Home » खाकी का रौब दिखाकर की उगाही, भीड़ ने आरक्षक पर बरसा दिया थप्पड़, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

खाकी का रौब दिखाकर की उगाही, भीड़ ने आरक्षक पर बरसा दिया थप्पड़, वीडियो वायरल

बिलासपुर। खाकी की धौंस दिखाकर दुकानदारों से उगाही करने वाले कॉन्स्टेबल को एक दुकानदार ने तमाचा जड़ा फिर डंडा लेकर दौड़ाया। बिलासपुर की इस घटना का वीडियो सामने आया है। वर्दी में आरक्षक दुकान वालों से अवैध वसूली कर हंगामा मचा रहा था। इस दौरान उसने कुछ दुकानदारों की पिटाई भी कर दी। काफी देर तक आरक्षक की हरकतों को लोग देखते रहे। आखिरकार भीड़ ने आरक्षक को घेर लिया। बताया जा रहा है कि कॉन्स्टेबल का नाम विष्णु चंद्रा है जो सकरी थाने में पदस्थ है।

वीडियो में एक शख्स वर्दीधारी आरक्षक को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। आरक्षक के हाथ में डंडा है, जिसे छीनकर उसे मारने के लिए दौड़ाता दिख रहा है। भीड़ और पिटाई से बचने के लिए आरक्षक तत्काल वहां से भाग निकला।

जानकारी मिली है, पर शिकायत नहीं आई- टीआई

तारबाहर टीआई मनोज नायक का कहना है कि पुराना बस स्टैंड के पास एक आरक्षक के साथ मारपीट करने की जानकारी मिली है। यह भी पता चला है कि वह नशे में था। घटना क्यों और किन परिस्थितियों में हुई इसकी जानकारी नहीं है। मामले में किसी पक्ष ने शिकायत भी नहीं की है। इसलिए पुलिस को स्पष्ट रूप से कुछ जानकारी नहीं है।

Search

Archives