Home » पिछले 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म के तीन मामले दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपी की तलाश जारी
छत्तीसगढ़

पिछले 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म के तीन मामले दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपी की तलाश जारी

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। पिछले 24 घंटे के भीतर दो नाबालिग और एक युवती के साथ शारीरिक शोषण के मामले थाने में दर्ज हुए हैं। इनमें से दो मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि एक मामले में आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

पहला मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है जहां पर पीड़िता थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई और बताया कि चार साल पहले जब वह स्कूल पढ़ने जाती थी तब से मटियाडांड गांव का रहने वाला निरंजन लखावत शादी करने का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है और युवती को धोखा देकर संबंध बनाया है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर निरंजन लखावत के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं दूसरा मामला पेण्ड्रा थाना क्षेत्र का है, जहां नाबालिग से दैहिक शोषण के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक तापेश्वर मराबी ग्राम गिरारी निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

वहीं तीसरा मामला पेण्ड्रा थाना क्षेत्र का ही है जहां पर रहने वाली नाबालिग ने अपने साथ काम करने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि पेण्ड्रा के बचरवार गांव में रहने वाला दीपक राठौर जो पेशे से राजमिस्त्री है। कार्य के दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती करते हुए और शादी का झांसा देते हुए कई बार दुष्कर्म किया है। नाबालिग की शिकायत के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Search

Archives