जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण मेला मैदान में 15 दिवसीय मेला का संचालित किया जा रहा है जिसमें आकाश झूला में 10 फरवरी को लगभग शाम 04ः00 बजे आकस्मिक दुर्घटना घटित हुई। पुलिस ने झूला संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया है।
घटना के समय लोग झूला झूल रहे थे तथा कुछ व्यक्ति झूले के पास स्थित टिकट काउंटर के पास तथा झूला झूलने के लिए लाइन से खड़े थे। इसी दौरान ऊपर से झूले का एक लोहे का चादर पार्ट अचानक नीचे गिर गया, जिससे वहां खड़ी भूमिका कश्यप उम्र 23 वर्ष, निवासी मालदा, थाना जैजैपुर के सिर में गंभीर चोट लगने से बिलासपुर रिफर किया गया है। चंद्रकांता कश्यप उम्र 15 वर्ष, निवासी बैहागुडरू हसौद एवं गीताबाई साहू उम्र 50 वर्ष, निवासी मेउ, थाना पामगढ़ को साधारण चोंट लगने से पुलिस एवं स्थानीय लोगों की सहायता से शबरी अस्पताल शिवरीनारायण भेजा गया था। घटना के तुरंत बाद घायल भूमिका कश्यप की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार हेतु बिलासपुर रिफर किया गया है। मामले में झूला संचालक उमेश गुप्ता पिता राजेंद्र गुप्ता निवासी सक्ती के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 56/2026 कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है ।







