जांजगीर-चांपा। खुद की जान की परवाह किए बगैर दूसरे की जान बचाने वाले युवक अनिश शर्मा पिता आलोक शर्मा निवासी वार्ड नं. 8 चंदनियापारा जांजगीर को एसपी ने प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया है। कार चालक को सकुशल बाहर निकालने के साथ ही अनिश ने अदम्य साहस का परिचय दिया है।
बता दें 3 अप्रैल को पूर्व सैनिक की कार आई-20 अनियंत्रित होकर हसदेव नदी में गिर गई थी। रास्ते से गुजर रहे एक युवक ने घटना के तुरंत बाद नदी में छलांग लगा दी और कार चालक की जान बचाई थी। 3 अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे पूर्व सैनिक श्यामलाल राठौर किसी काम के लिए अपनी कार से निकला था। वह अपनी कार आई-20 से कोरबा आ रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। सड़क से गुजर रहे युवक अनिश शर्मा की नजर उस पर पड़ी तो खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में छलांग लगा दी। पूर्व सैनिक श्याम राठौर कार चालक की जान बचाई। उसने कार का दरवाजा तोड़कर श्यामलाल को बाहर निकाला। लोगों ने अनिश शर्मा के भले काम के लिए पीठ भी थपथापाई वहीं आज एसपी ने अनिश को प्रशस्ति पत्र और पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।







