Home » 31 नग हीरे के साथ तस्कर गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
छत्तीसगढ़

31 नग हीरे के साथ तस्कर गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

गरियाबंद। बारिश थमते ही हीरा तस्कर सक्रिय हो गए हैं। 31 नग हीरे के साथ कोरबा के तस्कर को गरियाबंद पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। तस्कर को जेल भेज दिया गया है। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार पायलीखंड में बारिश के दरम्यान आवाजाही बंद हो जाती है और संवेदनशील इलाकों में पुलिस व मुखबिर की नजर बनी रहती है। इनसे बचकर बारिश थमते ही बाहरी तस्कर अंदरूनी इलाके से हीरे एकत्र करने पहुंच जाते हैं। मैनपुर पुलिस ने कोरबा जिले के बालको इलाके में रहने वाले कथित आरोपी को 31 नग हीरे के साथ गिरफ्तार किया है। मैनपुर थाना प्रभारी शिव शंकर ने बताया कि कथित आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

Search

Archives