Home » उत्कर्ष योजन: प्रदेश के प्रतिष्ठित संस्थाओं में कक्षा छठवी के लिए छह होनहार बच्चों का हुआ चयन
छत्तीसगढ़

उत्कर्ष योजन: प्रदेश के प्रतिष्ठित संस्थाओं में कक्षा छठवी के लिए छह होनहार बच्चों का हुआ चयन

कोरिया। पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2023-24 में चयन तथा काउंसिलिंग पश्चात् जिले के छह होनहार बच्चों का चयन प्रदेश के प्रतिष्ठित संस्थाओं में कक्षा छठवी के लिए हुआ है।

दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगावं के लिए टीपेन्द्र कुमार चंचल, कांगेर वैली एकडेमी डूमर तालाब रायपुर के लिए भूमिका पैकरा, छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल हीरापुर रायपुर के लिए कुमार पिंकी, राजकुमार कॉलेज रायपुर के लिए अरविदं सिंह, आशुतोष केरकेटटा एवं कुमारी महिमा सिंह का चयन हुआ है।

उपरोक्त चयनित विद्यार्थी 15 सितम्बर तक जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अंकसूची, स्थानांतरण प्रमाण पत्र व अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ संबंधित संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते है। वेबसाइट http://tribal.cg.gov.in माध्यम से शाला आबंटन सूची का अवलोकन भी किया जा सकता है।

Search

Archives