Home » लीलागर नदी एनीकट पार कर रहा मासूम साईकल सहित गिरा.. एसडीआरएफ तलाश में जुटी
छत्तीसगढ़

लीलागर नदी एनीकट पार कर रहा मासूम साईकल सहित गिरा.. एसडीआरएफ तलाश में जुटी

पचपेड़ी। थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एनीकट पार कर रहा मासूम साईकल सहित बह गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस गांव वालों की मदद से तलाश में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टांगर स्थित लीलागर नदी भारी बारिश से उफान पर चल रही है। जिससे एनीकट के उपर से करीब एक फीट पानी बह रहा है।  सोमवार सुबह करीब 11 बजे के आसपास एनीकट के दूसरे छोर जांजगीर चांपा जिले के ढाबाडीह की तरफ से एक 12 वर्षीय बालक एनीकट पार कर ग्राम टांगर की ओर आ रहा था। तभी एनीकट के बीच में पहुंचते ही साईकिल का बैलेंस बिगड़ गया और साईकिल सहित पानी के तेज बहाव में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। मौके से लापता की साईकिल और चप्पल बरामद हो पाई है। एसडीआरएफ की टीम सर्चिंग अभियान में जुट गई है। अभी तक लापता बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है। साईकिल के आधार पर बच्चे की पहचान करने आसपास पतासाजी की जा रही है।

Search

Archives