Home » पत्रकारिता जगत से दुखद खबर : वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह ठाकुर का निधन
छत्तीसगढ़

पत्रकारिता जगत से दुखद खबर : वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह ठाकुर का निधन

कोरबा। जिले के वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह ठाकुर 70 वर्ष का कुछ देर पहले बुधवारी स्थित निवास स्थान में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने जिले से प्रकाशित विभिन्न साप्ताहिक और दैनिक समाचार पत्रों को अपनी लगभग 35 वर्षों तक अपनी सेवा दी। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। विजय सिंह ठाकुर के निधन पर कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि श्री ठाकुर ने पत्रकारिता के तमाम उतार-चढ़ाव देखे और वह देश प्रदेश व कोरबा के अनेकों संघर्षों के साक्षी रहे। उनके निधन से कोरबा के वरिष्ठ पत्रकारों ने अपना मित्र और नवोदित पत्रकारों ने अपना एक मार्गदर्शक खो दिया है।

Search