Home » खलबट्टे से हमला कर बड़ी बहन को उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में सामने आई ये वजह
छत्तीसगढ़

खलबट्टे से हमला कर बड़ी बहन को उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में सामने आई ये वजह

रायगढ़। घर में उपजे विवाद के बाद छोटी बहन ने अपनी ही बड़ी बहन पर खलबट्टे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस जांच में हत्या की वजह भी सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला कोतरारोड थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरापाली का है। 25 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि महतो परिवार की 22 वर्षीय बड़ी बेटी रंजीता महतो मृत अवस्था में अपने कमरे में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि मृतिका रंजीता महतो और उसकी छोटी बहन नेहा कुमारी महतो के बीच नहीं बन रही थी। अक्सर दोनों के बीच घरेलू बातों को लेकर विवाद हो रहा था। इसी तरह 24 अप्रैल की रात खाना नहीं बनाने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य अपने अपने कमरे में सोने चले गए। इसी दौरान नेहा महतो खलबट्टा लेकर रंजीता के कमरे में पहुंची और उसके सिर के बाई ओर प्रहार कर हत्या कर दी। खून से सने कपड़े को घर में छुपा दिया। खलबट्टे को भी कपड़े से साफ कर दी। पुलिस ने नेहा महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। खलबट्टे को भी जप्त कर लिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक राकेश मिश्रा, उपनिरीक्षक जे एक्का, सहायक उपनिरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक करूणेय राय, आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय, टिकेश्वर यादव, डॉग मास्टर विरेन्द्र अनंत, पुलिस डॉग रूबी तथा हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Search

Archives