Home » मृत अज्ञात महिला की हुई पहचान, हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़

मृत अज्ञात महिला की हुई पहचान, हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। पाली थाना के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कांजीपानी के घुनघुटटीपारा तालाब के पास शनिवार की सुबह अज्ञात महिला का शव मिला था। शव की पहचान बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शांतिनगर निवासी भोजराम रात्रे की पत्नी श्रीमती सकुंतला रात्रे 36 वर्ष के रूप में हुई है। महिला के नाक से खून बह रहा था। महिला की हत्या हुई है या फिर किसी हादसे का शिकार हुई है, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। महिला की मौत के बाद शांतिनगर में शोक व्याप्त है।

Search

Archives