Home » अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन आज, जानें कब होगी आचार-संहिता की घोषणा
छत्तीसगढ़ रायपुर

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन आज, जानें कब होगी आचार-संहिता की घोषणा

रायपुर। विधानसभा चुनाव के लिए आज अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। निर्वाचन पदाधिकारी अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की जानकारी देंगे। इसके बाद प्रदेश में इसी हफ्ते कभी भी आचार संहिता की घोषणा की जा सकती है।

सूत्रों की मानें तो 7 से 12 अक्टूबर के बीच कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है। इसके लागू होते ही प्रदेश में सरकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों में रोक लग जाएगी। इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियों के लिए सरकारी सुविधाओं और खर्चे का फंड भी रोक दिया जाएगा। बुधवार को निर्वाचन कार्यालय में अधिकारी अंतिम मतदाता सूची की जानकारी देंगे। छूटे हुए मतदाता नामांकन के चार दिन पहले तक मतदाता सूची में नाम जुडवा सकेंगे।

Search

Archives