Home » अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद, दो घायल, 8 माओवादी मारे गए
छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद, दो घायल, 8 माओवादी मारे गए

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कुल 8 माओवादी मारे गए हैं। एक जवान भी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया, जबकि दो घायल हैं। दोनों ओर से गोलीबारी अभी भी जारी है। चार जिलों के जिला रिजर्व गार्ड, विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 53वीं बटालियन के जवानों की भागीदारी वाला यह अभियान 12 जून को शुरू किया गया था।