Home » रास्ता रोककर युवक से लूटपाट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा

रास्ता रोककर युवक से लूटपाट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

जांजगीर-चांपा। रास्ता रोककर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं फरार एक आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट का मोबाइल बरामद किया है।

दरअसल निलियम कालोनी जांजगीर निवासी नजीर अहमद 53 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आनंद होटल के पीछे 4 जून को सुबह 4 बजे दो व्यक्ति उसका रास्ता रोककर हाथ-मुक्का से मारपीट करते लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। उसके जेब में रखे 5 हजार रूपए और मोबाइल फोन की लूटपाट की गई है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।

विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि नवीन राठौर उर्फ नक्खा जो पुरानी बस्ती जांजगीर का रहने वाला है, अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर लूटपाट की है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए नवीन को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर नवीन ने एक अन्य साथी के साथ 5 हजार लूटपाट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

पूछताछ में उसने बताया कि लूट की रकम को आपस में बांट लेने व अपने हिस्से की रकम को खी-पीकर खत्म कर देने की बात कही। घटना में शामिल साथी आरोपी फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। आरोपी नवीन राठौर से लूट के मोबाइल को बरामद कर लिया है वहीं आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया है।

Search

Archives