Home » नक्सलियों ने मोबाइल टॉवर में लगाई आग, सिस्टम जलकर हुआ खाक
छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने मोबाइल टॉवर में लगाई आग, सिस्टम जलकर हुआ खाक

कांकेर। बीती रात नक्सलियों ने मोबाइल टॉवर को आग के हवाले कर दिया। इससे मोबाइल टावर का सिस्टम जलकर खाक हो गया। कांकेर के छोटेबेटिया क्षेत्र में नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। अचिनपुर गांव में लगे मोबाइल टावर में नक्सलियों ने आग लगाई है।

कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि अचिनपुर गांव में बीती रात नक्सलियों के द्वारा मोबाइल टावर के जनरेटर में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों एवं घटते जनाधार से बौखलाकर नक्सलियों के द्वारा इस प्रकार घटना को अंजाम दिया गया है। मामले को पुलिस ने संज्ञान में लिया है, वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Search

Archives