रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार को प्रदेश के सभी हिस्सों में पूरी तरह दस्तक दे दी है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी और आसपास सक्रिय हो रहे मौसमी सिस्टम के प्रभाव से आने वाले दिनों में प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। अगले पांच दिनों तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भी संभावना जताई गई है।
कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, रायगढ़, जशपुर जिलों में कुछ जगहों पर हल्की आंधी-तूफान के साथ बारिश और सतही हवा (40-50kmph) चलने की संभावना है।
कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, बलौदा बाजार, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, कबीरधाम, मुंगेली, महासमुंद, गरियाबंद जिलों में कुछ जगहों पर हल्की आंधी-तूफान के साथ बारिश और सतही हवा (30-40kmph) चलने की संभावना है।







