पामगढ़। कोसा गांव में सदिग्ध हालत में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त की है। दरअसल, युवक शनिवार की रात से घर से निकला था। सोमवार की सुबह उसका शव झाडिय़ों में मिला है। घटना की सूचना मुलमुला पुलिस को दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में अमित कुमार भंडारी पिता स्व. ओमप्रकाश भंडारी की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि युवक शनिवार की रात से लापता था। जिसके बाद आज उसकी लाश गांव के अमहा तालाब में मिलने से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वहीं, बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालाकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस संबंध में मुलमुला थाना प्रभारी पारस पटेल ने बताया कि मामला संदिग्ध है। मृतक के शरीर में चोट के निशान है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।







