Home » चांपा ओवरब्रिज पर भीषण सड़क़ हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
छत्तीसगढ़

चांपा ओवरब्रिज पर भीषण सड़क़ हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

चांपा। चांपा-कोरबा मार्ग स्थित ओवरब्रिज पर सोमवार को हुए भीषण सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

बिर्रा-कोरबा मार्ग पर कोरबा की ओर जा रहे दो लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल, चांपा भेज दिया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की कर रही है। मृतक और घायल की पहचान सहित हादसे के कार का पता लगाया जा रहा है।

Search

Archives