Home » मानसून फिर हुआ सक्रिय : कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा सहित इन जिलों में येलो अलर्ट, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा
छत्तीसगढ़

मानसून फिर हुआ सक्रिय : कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा सहित इन जिलों में येलो अलर्ट, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

विशेषज्ञों के अनुसार मानसून द्रोणिका पाकिस्तान से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। इसके अलावा, दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश पर बना चक्रवाती परिसंचरण भी प्रदेश में बारिश बढ़ाने का कारण बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगहों पर भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

ऑरेंज अलर्ट जारी- मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर और कोडागांव जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। इन जिलों में मध्यम वर्षा के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएँ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

येलो अलर्ट में 20 से अधिक जिले- 20 से ज्यादा जिलों को येलो अलर्ट में रखा गया है। इसमें कांकेर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गरियाबंद, पेंड्रा, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जैसे जिले शामिल हैं। यहाँ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।

Search

Archives