जांजगीर-चांपा। मुलमुला थाना क्षेत्र के लगरा गांव से लापता हुआ 9 साल का बच्चा मिल गया है। पुलिस ने रतनपुर से बच्चे को बरामद किया है। पुलिस ने चचेरे भाई समेत 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सोमवार की शाम 9 साल का सम्राट टंडन लापता हो गया था। पुलिस ने तलाश शुरू की और सीसीटीवी खंगाला। इस दौरान डॉग स्क्वायड की मदद ली गई। पुलिस को क्लू मिला। इस तरह मामले में बड़ा खुलासा हुआ। 10 लाख की फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण किया गया था। पुलिस ने चचेरे भाई समेत 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस की तत्परता से बदमाश फिरौती नहीं मांग सके।







